चाइनिज नूडल्स समोसा

चाइनिज नूडल्स समोसा 

भारत में लोग समोसा खूब पसंद करते है नूडल्स की स्टफ़िंग वाले समोसे ने इसके टेस्ट को और भी बड़ा दिया है नूडल्स समोसा बच्चो का तो फेवरेट बनता जा रहा है तो इस बार चाइनिज नूडल्स समोसा बनाकर अपने स्नैक्स में एक और बेहतरीन जाएके का नाम शामिल कर ले 

चाइनिज नूडल्स समोसा की सामग्री

मैदा- 1 कप
अजवाइन -1/4 छोटी चम्मच
नमक-1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
घी-2 टेबल स्पून 

चाइनिज नूडल्स समोसा स्टफ़िंग के लिए सामग्री
नूडल्स -1 कप (उबाले हुए)
मशरूम -2  छोटे छोटे कटे हुए 
गाजर -1 /4 कप (पतले और 
छोटे कटे हुए )
हरे मटर के दाने -1 /4 कप 
नमक -1 /4 छोटी चम्मच 
लाल मिर्च -1 /4 छोटी चम्मच से कम 

काली मिर्च 1 /4 छोटी चम्मच 
हरा धनिया -2 -3 टेबल स्पून 

नींबू का रस -1 छोटी चम्मच 
सोया सॉस -1 /2 छोटी चम्मच 
हरी मिर्च -1 बारीक़ कटी हुई 
अदरक -आधा इंच का टुकड़ा कदूकस किया हुआ या पेस्ट बना ले


चाइनिज नूडल्स समोसा बनाने की  विधि          


समोसे का आटा बनाने के लिए  एक बाउल में मेदा, क्रश की हुई अजवायन ,नमक और घी डालकर मिला ले और धीरे -धीरे पानी डालकर पूरी के आटे से भी सख्त आटा गुंथ ले अब इसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे ताकि आटा फूलकर सेट हो जाए 

चाइनिज नूडल्स समोसा स्टफिंग तैयार कर ले 

कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गर्म करके अदरक और हरी मिर्च डाल कर भून ले अब मटर के दाने डाले और 2 मिनट के लिए भूने अब कटी गाजर डाल कर 1 मिनट और भून ले इसके बाद मशरुम,नमक,मिर्च,काली मिर्च,सोया सॉस और नींबू का रस डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए पकाए अब नूडल्स और हरा धनिया डाल कर मिक्स होने तक पका ले समोसे की स्टफिंग तैयार है 
तैयार आटे को मसल कर थोड़ा चिकना करे और उससे 4 बराबर -बराबर लोईया बना कर गोले बना ले एक गोले को चकले पर बेलन की मदद से ओवल आकर में पतला बेल ले और फिर चाकू से बीच में कट लगा कर इसे दो भागो में बांट ले एक भाग को उठा कर बाए हाथ पर रख कर कटे हुए आधे किनारे पर ऊँगली से पानी लगा दे और दूसरे आधे किनारे को उठा कर मोड़ दे और पानी लगे किनारे से चिपका कर कोन बना ले कोन में स्टफिंग भरे लेकिन आधा इंच ऊपर से खाली रखे अब खाली रखी  सारी गोलाई में उंगली से पानी लगाए ,फिर पीछे की तरफ एक प्लेट डाल कर समोसे को चिपका कर तैयार करे तैयार करे बाकी सारे समोसे भी ऐसे ही तैयार कर ले 

 चाइनिज नूडल्स समोसा को तले 


 कढ़ाई में तेल गरम करके मीडियम गर्म तेल में समोसे डाल दे जितने समोसे कढ़ाई में आ सके डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे पलट -पलट कर तले आपके नूडल्स समोसे तैयार है इन्हे प्लेट में निकाले और अपनी मनपसंद चटनी के साथ खाए

नोट 

नूडल्स को उबालने के लिए किसी बड़े बर्तन में पानी उबाल कर उसमे नूडल्स और 1 चम्मच तेल डाल दे और उबलने दे पानी इतना ले जिसमे नूडल्स आसानी से डूब जाए नरम होने पर नूडल्स को छान कर ठंडा पानी डाल कर धो दे उबले नूडल्स तैयार है 

आप नूडल्स की स्टफींग में अपनी पसंद की सब्जिया भी डाल सकते है  

धनिये की पंजीरी - (Dhaniya Panjeri)


धनिये की पंजीरी

सत्यनारायण भगवान की कथा हो या कृष्ण जनमाष्टमी की पूजा हो,कोई भी पूजा प्रसाद के बिना अधूरी है पूजा के बाद प्रसाद के रूप में फलो का प्रसाद,चरणमृत और पंजीरी देने की परंपरा है पंजीरी हर पूजा के बाद दिया जाने वाला सबसे लोकप्रिय प्रसाद है कृष्ण जनमाष्टमी पर धनिये की पंजीरी बनाई जाती है इसमें आटे का प्रसाद न होने की वजह से इसे व्रत के समय भी खाया जा सकता है आज हम आपको कृष्ण जनमाष्टमी के इसी महत्वपूर्व प्रसाद की रेसिपी बनाने जा रहे है,जो खाने में तो स्वादिष्ट होता है ही,साथ ही साथ जनमाष्टमी  का व्रत खोलने के लिए सबसे उपयुक्त आहार माना जाता है  


धनिये की पंजीरी  बनाने सामग्री

100 -ग्राम धनिया पाउडर
3 -चम्मच देसी घी
 आधा कप मखाना
आधा कप चीनी
10- काजू
10 -बादाम
1 -चम्मच चिरोंजी



धनिये की पंजीरी  बनाने की विधि 

धनिया की पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म कर ले ,अब इसमें धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से भून ले अब इसमें टुकड़ो में कटे हुए मखानो को भून कर तथा उन्हें दरदरा पीस कर डाल दे काजू और बादाम को भी छोटे -छोटे टुकड़ो में काटकर इसमें मिला दे ,इस तरह से भगवन को भोग लगाने वाली धनिया की पंजीरी तैयार है, भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते है

नूडल्स भेल

नूडल्स भेल

सामग्री

100 ग्राम मूंग मोठ चना 
25 ग्राम भुनी मुफ़ली
100 ग्राम मसाला नूडल्स
आधा छोटा चम्मच राई
50 ग्राम शिमला मिर्च
2 चम्मच  तेल
1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
2 बारीक़ कटी हरी मिर्च
5 से 6 करी पत्ते
दो चम्मच बारीक़ कटी धनिया पत्ते
1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच कसा नारियल
नमक व नींबू का रस स्वादानुसार

विधि 

कड़ाई में तेल गर्म करे राई डाल दे राई चटकने के  बाद प्याज डाल दे हल्का बादामी होने पर करी पते और हरी मिर्ची मिला ले फिर उसमे अलग से उबली हुई अंकुरित दाले व नुडेल्स दाले लाल मिर्च, मूंगफली और नमक डालकर चलाए फिर इसमें शिमला मिर्च,धनिया पत्ती,नींबू का रस व कसा नारियल मिलाए नूडल्स भेल त्यार है


पनीर स्टफ्ड टमैटो (paneer stuffed tomato)

पनीर स्टफ्ड टमैटो


सामग्री  

पनीर 200 ग्राम
टमाटर 8 (माध्यम आकर के )
तेल 2 चम्मच
नमक स्वादनुरार
हल्दी 1 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
हरी मिर्च 4
प्याज 2
मोज़रेला चीज़ 2 चम्मच धनिया पत्ता मुठी भर

बनाने की विधि

 सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धोए और फिर सूखे कपडे से उसे अच्छी तरह से पोछ ले ताकि वह पूरी तरह से सुख जाए अब हरी मिर्च और धनिया पत्ता को चॉपिंग बोर्ड पर रखे और बारीक़ -बारीक़ काट कर अलग रख ले अब पनीर और मोज़रेला चीज़ को भी कदूकस करके अलग रख ले अब टमाटर के ऊपर के हिस्से को काटे और टमाटर को अंदर से खाली कर ले टामटर के ऊपर के हिस्से को बारीक़ -बारीक़ काटकर और अंदर के पल्प वाले हिस्से को अलग रख दे अब एक पैन को मध्यम आंच पर रखे और उसमे तेल डाले जब तेल गरम हो जाए तो उसमे कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर पकाए अब इस मिक्सचर में टमाटर का पल्प डाले और करीब 2 -3 मिनट तक पकाए इस दौरान अवन को भी 200 डिग्री सेल्सियस पर प्री -हीट कर ले अब इस मिक्सचर में गर्म मसाला,लाल मिर्च पाउडर,हल्दी और नमक डालकर मिलाए कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर डाले और फिर 2 -3 मिनट तक पकाए इस मिक्सचर को एक अलग बर्तन में निकाल ले अब इस पनीर वाले मिक्सचर को टमाटर के अंदर भरे और कदूकस किए हुए चीज़ और धनिया पत्ता को ऊपर से डालकर टमाटर को प्री -हीटेड ओवन में रख दे इस भरवा टमाटर को करीब 25 मिनट तक बेक करे आपका लज़ीज़ स्टफ्ड टोमेटो बनकर त्यार है इसे मेहमानो के सामने गर्म सर्व करे और उनकी तारीफ पाए


स्वादिष्ट राजस्थानी मिर्ची वड़ा ( Mirchi Vada )

स्वादिष्ट राजस्थानी मिर्ची वड़ा 

यह सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट स्नेक्स है, जो 'राजस्थानी मिर्ची वड़ा ' के साथ-साथ 'जोधपुरू मिर्ची वडा "के नाम से भी जाना जाता है। जैसा की नाम से पता चल रहा है यह राजस्थान का पारंपरिक नाश्ता है जिसे मिर्ची और बेसन का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। जिन लोगों को तीखा और मसालेदार खाना पसंद है उनके लिए यह एक परफेक्ट चॉइस है।, जिसका मज़ा आप चाय और कॉफ़ी के साथ ले सकते हैं बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, मिर्ची वड़ा बनाने के लिए किसी खास वजह या खास दिन का इंतजार करने की जरूरत नहीं है


राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की सामग्री


हरी मिर्च 8
बेसन 1 कप
तेल आधा कप
हल्दी चुटकी भर
नमक 1 चम्मच
आलू 2 ( उबला हुआ  )
लाल मिर्च पाउडर चुटकी भर
धनिया पत्ता थोड़ा सा (बारीक़ कटा हुआ)


राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने की विधि 

इस डिश को बनाने के लिए सामान्य रूप से मिलाने वाली हरी मिर्च की जगह लंबी और मोटी वाली हरी मिर्च का इस्तेमाल करना चाहिए क्योकि वह थोड़ी कम तीखी होती है सबसे पहले सभी मिर्चो को बीच से काटे,उसके बीज निकलकर मिर्च को अलग रख दे अब उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह से मैश कर ले इसमें लाल मिर्च पाउडर,नमक और धनिया की पत्ती मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले अब बेसन में हल्दी और नमक डाले और पानी डालकर गाढ़ा बटर तैयार कर ले अब बीच से कटी हुई हरी मिर्च के अंदर आलू का मिक्सचर भर दे और उसे बेसन के मिक्सचर में डीप करे अब एक कढाई में तेल गर्म करे और बेसन में लिपटी हुई मिर्चो को तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करे टिशू पेपर पर अत्तिरिक्त तेल निकाल ले मिर्ची वड़ा तैयार है इसे हरी चटनी, प्याज के छल्ले या दही, जिसके साथ मन करे सर्व करे

पोहा कटलेट- ( Poha Cutlets )



 पोहा कटलेट बनाने की सामग्री

पोहा 1 कप
आलू 1 /२ कप उबले और मसले हुए
हरे मटर 1 /2 कप उबले हुए
दही 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1 /2 चम्मच
हरी मिर्च 1 /2 कटी हुई
अदरक 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 /2 चम्मच
हल्दी पाउडर 1 /4 चम्मच
गरम मसाला 1 /2 चम्मच
धनिया पाउडर 1 चम्मच
धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई
नमक 1 चम्मच या फिर स्वादानुसार
तेल 2 कप तलने के लिए

 पोहा कटलेट बनाने की विधि...

पोहे को एक बर्तन में लेकर पानी से अच्छे से धो ले ,आलू को उबाल कर उसे ठंडा करके हाथो से अच्छे से मसल ले हरे मटर को भी उबाल ले अदरक और मिर्च का पेस्ट बनाने के लिए अदरक को छील कर एक मिक्सर जार में ले और उसमे कटी हुई मिर्च डालें और उसकी बारीक़ पेस्ट बना ले एक बड़े से बाउल में उबले और मसाले आलू अदरक मिर्च की पेस्ट, भिगोए हुए पोहे और उबले हरे मटर मिलाए अब उसमे दही ,हल्दी पाउडर ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर ,गरम मसाला ,काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाए सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले इस मिक्सचर में ताजी हरी हरी धनिया पती मिलाकर उसे भी मिला ले पोहा पेस्ट मिक्सचर के एक जैसे हिस्से करके उसको पेटी का आकर दे एक कड़ाई में 2 कप तेल गरम करने रखे पोहा पेटिस को धीरे -धीरे तेल में डाले इस पेटिस को हल्का सुनहरा रंग का होने तक तल ले तली हुई पोहा पेस्ट को किचन पेपर नेपकिन में निकाल कर उसका अधिक तेल सोखने दे